logo

लापरवाही : रिम्स में डिलीवरी के वक्त महिला के पेट में छोड़ा तौलिया, दर्द से थी परेशान

prasav.jpg

रांचीः
रिम्स के स्त्री रोग विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से 28 वर्षीय महिला सीमा देवी पिछले 1 महीने से दर्द में थी। दरअसल डाक्टर मीना मेहता की यूनिट के डाक्टरों ने महिला के पेट में तौलिया छोड़ दिया था। सीमा को काफी दर्द होता था इसलिए उसने सिटी स्कैन करवाया, जिसमें पाया गया कि महिला के पेट में तौलिया है। सीमा ने एक निजी अस्पताल मे ऑपरेशन कर तौलिया निकलवा लिया है। अभी महिला की हालत स्थिर है। 

बच्चा डिलीवरी के वक्त हुई लापरवाही 
मेन रोड रांची की रहने वाली सीमा 5 जनवरी को रिम्स के प्रसूति विभाग में भर्ती हुई थी। गर्भवती महिला का बच्चा पेट में फंस गया था। डॉक्टरों ने कहा कि लैप्रोटोमी आपरेशन करना होगा। कुछ दिनों में सीमा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई, लेकिन उसका घाव सूख ही नहीं रहा था। इसके बाद सीमा डॉ. मीना मेहता के पास गयी। डॉ. मीना ने उसे सर्जरी विभाग में रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने घाव सूखने की दवाईयां दी लेकिन घाव नहीं सूखा। 

निजी अस्पताल में निकला हल 
सीमा को रिम्स में लगातार सर्जरी विभाग के चिकित्सक लगातार हाई पावर दवाईयां देते रहे लेकिन किसी ने जांच नहीं कराई। आखिरकार सीमा के परिवार वालों ने फैसला लिया कि उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाकर उसकी जांच कराऐंगे। जिसके बाद सिटी स्कैन में पता चला की महिला के पेट में तौलिया है।